
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर-जसवीर

स्थान -लक्सर

अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी की अगुवाई में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने लकसर में सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा के पास धरना देकर सत्याग्रह किया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 14 जून को सेना में भर्ती हेतु अग्नीपथ योजना की घोषणा की गई| जिसकी घोषणा होते ही पूरे देश के युवाओं ने इस योजना का विरोध शुरू कर दिया है।


कॉंग्रेस ने भी इस युवाओ के समर्थन में इस योजना के खिलाफ देशभर में सत्याग्रह शुरू किया हैं, इस क्रम में आज लकसर में भी प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी के अगुवाई में सत्याग्रह किया गया–

प्रमोद खारी ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस योजना में बहुत खामियां हैं। केंन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, धोखा तथा छल कर रही है। युवाओं को 4 साल की सेना की भर्ती कतई मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार को इस योजना को तुरंत वापस ले लेना चाहिए। इनका कहना था| कि यदि इस अग्निपथ योजना को जल्द वापस नहीं लिया गया तथा आर्मी भर्ती परीक्षा और एयर फोर्स की नियुक्ति को पुनः सुचारू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।


