
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान-रूड़की

रुड़की में पिरान कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी।


रुड़की में पिरान कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में महिला व उसकी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए। वहीं किसी तरह महिला रूड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुँची और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


