
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता -धर्मराज

स्थान-हरिद्वार

हरिद्वार के बहादराबाद थाने में आज लावारिस वाहनों की नीलामी की गई। इस दौरान एएसपी हरिद्वार और एआरटीओ हरिद्वार के निर्देशन में नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। जिस पर अधिकतम बोली का 18% जीएसटी भी ठेकेदार द्वारा ही देय होगा।


वहीं बहादराबाद पुलिस द्वारा लावारिस 30 वाहनों की नीलामी 3 लाख 35 हज़ार रुपये में ठेकेदार मिन्नू के द्वारा की गई। नीलामी में 130 ठेकेदारों ने भाग लिया है। नीलामी के दौरान एएसपी हरिद्वार रेखा यादव एआरटीओ हरिद्वार और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा उपस्थित रहे।

इस दौरान नितेश शर्मा थाना अध्यक्ष ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई किसी प्रकार का दबाव किसी ठेकेदार के ऊपर नहीं बनाया गया और नियम अनुसार ही नीलामी की प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई है।


