
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- मालधन/ रामनगर

शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधन में राजकीय प्रथमिक विद्यालय की एक बिल्डिंग का निर्माण सन 1984 में हुए था अब बिल्डिंग जर जर हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग अब इस बिल्डिंग की मरम्मत करवा रहा है। ठेकेदार द्वारा इस बिल्डिंग की में पुरानी ईंट ओर सरिये के इस्तेमाल कर मासूम बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहा है बिल्डिंग की स्थिति इतनी नाजुक हैं कि धक्का मारने से बिल्डिंग के पिलर गिर रहे है।


बिल्डिंग की नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्रामीण इस बिल्डिंग की मरम्मत होने का विरोध कर रहे है और मरमत कार्य रुकवा दिया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि ये बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी का कहना है। कि मैने कल ही कार्यभार संभाला हैं निरक्षण के बाद गाँव वालों से बात की जायेगी इंजीनियर के संयोग से जो भी गुड़वत्ता पूर्ण कार्य हैं उसको हम पूरा करवायेगे ओर अगर ओर धन राशि की आवश्यकता होती हैं तो उसके लिए भी कार्यवाही की जायेगी। बच्चों से जुड़ा मामला हैं संवेदनशीलता को देखते हुए उस कार्यवाही को पूर्ण करेगे।



