
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट
जिला ओलंपिक संघ चंपावत के जिला अध्यक्ष मनीष जुकरिया के दिशा निर्देश पर ओलंपिक दिवस पर लोहाघाट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता राय इलेवन व लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया रोमांचक खेल में राय 11की टीम ने 3/2 से मुक़ाबला जीत लिया| नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए, सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस की बधाइयां दी|


वही प्रासिस अध्यक्ष गोविंद बोहरा ने सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस की बधाई देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने व खेलों से जुड़ने की अपील की| वही जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग है आज युवा खेलों की और कम नशे व मोबाइल की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं| जुकारिया ने कहा ओलंपिक संघ का उद्देश्य युवाओं को खेलों की अधिक से अधिक सुविधा देकर उन्हें खेलों से जोड़ना है| उन्होंने देशवासियों को ओलंपिक दिवस की बधाइयां दी| तथा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर जोड़ने की अपील की |



