
स्थान गदरपुर
रिपोर्टर रिजवान अख्तर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


गदरपुर के थाना क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर में युवती की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।


थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि गदरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की संदिग्ध मृत्यु हुई है । थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक कुसुम रावत ने घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि भाई की डांट के कारण युक्ति तनाव में थी


और उसने अपने आप को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी भी तरफ से कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है गदरपुर पुलिस द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।।


