काठे पीर मेले में निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को देख एसडीएम हुए नाराज, ठेकेदार को लगाई फटकार

काठे पीर मेले में निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को देख एसडीएम हुए नाराज, ठेकेदार को लगाई फटकार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर के काठे पीर के मेले का लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने निरक्षण किया| निरीक्षण के दौरान मेले में अव्यवस्थाओं को देख एसडीएम नाराज हो गए और उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई| बता दे कि काठा पीर मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मन्नतें के साथ कटा पीर दरबार में पहुंचते हैं |

मेले में श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रशासन द्वारा ठेका छोड़ा हुआ है| लेकिन निरीक्षण के दौरान एसडीएम को मेले के अंदर भारी अव्यवस्थाएं मिली| अव्यवस्थाओं पर एसडीएम भड़क गए ओर उन्होंने कहा ठेकेदार को कहा कि पूरा मेला परिसर कैमरे से कवर किया जाए | जिससे दुकानदारो और मेला देखने आने वालों को को कोई प्रोब्लम न हो|

साथ ही किसी भी जायरीन से सुविधा शुल्क के रूप में धनराशि न जाये गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ तुंरत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी  एसडीएम ने कहा कि मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की |