लोहाघाट के नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ हवन का भंडारे के साथ हुआ समापन

लोहाघाट के नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ हवन का भंडारे के साथ हुआ समापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर जन सहयोग से बने नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में चल रही है नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ| राम कथा ज्ञान यज्ञ का क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आनंद लिया | कथा के अंतिम दिन हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया |

वही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने राम मंदिर निर्माण, राम कथा व भंडारे में सहयोग देने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए, कहा अगले वर्ष आयोजन को जन सहयोग से और भव्य बनाया जाएगा| वही लोहाघाट नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया और जनता का आभार जताया|