विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर चंपावत के डीएम व एसपी ने किया रक्तदान का महादान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर चंपावत के डीएम व एसपी ने किया रक्तदान का महादान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :चंपावत

चंपावत के युवा डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी व एसपी देवेंद्र पींचा ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया| वहीं उन्होंने लोगो को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया |

डीएम भंडारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है| रक्तदान करने से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं| डीएम भंडारी ने कहा रक्तदान करने से कोई हानि नहीं होती है बल्कि कई लोगों को इसका लाभ पहुंचता है और उनकी जाने बचती है |

डीएम भंडारी ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है| रक्तदान शिविर में एसएसबी जवानों सहित कई कर्मचारियों व क्षेत्रीय युवाओं ने रक्तदान किया और लोगों को जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की शपथ ली| वही चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने भी लोगों से रक्तदान करने की अपील की|