सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों ने दिया उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों ने दिया उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों ने रोशनाबाद स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया | धरना देने वाले कर्मचारियों ने कहा कि 2017 से कंपनी से निष्कासित किए गए कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं|

जिनमें से 236 कर्मचारी अभी तक वापस नहीं लिए गए हैं, समझौता होने के बाद भी कर्मचारियों को वापस कंपनी में नहीं लिया गया |इसी के चलते आज मजबूर होकर श्रम आयुक्त कार्यालय रोशनाबाद में धरना देना पड़ा | उन्होंने बताया कि आज धरना के माध्यम से एक ज्ञापन उप श्रम आयुक्त हरिद्वार को प्रेषित करने वाले हैं |

जिसमें कंपनी से निष्कासित मजदूरों को कंपनी में बहाल किए जाने की मांग की जा रही है | साथ ही धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी, कि अगर इस बार हमारे द्वारा की गई मांग को लेकर कार्यवाही नहीं की गई और कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो यह धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील कर दिया जाएगा|