
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर नगरपालिका के वार्ड 4 में सभासद के उपचुनाव में भाजपा की मालवती पांचाल ने बाजी मार ली हैं| भाजपा की मालवती देवी 308 वोट मिले वह 33 वोट से जीतकर सभासद बन गई। उनके सामने चुनाव लड़ी नीरू गोयल और पूजा पांचाल को बराबर 275 275 वोट मिले।


नगरपालिका के वार्ड 4 से भाजपा की नीता पांचाल को निरस्त किये जाने के बाद इस रिक्त सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां से भाजपा की मालवती देवी पत्नी सतपाल और निर्दलीय नीरू गोयल पत्नी मनोज गोयल व पूजा पांचाल पत्नी सुशील झनकी प्रत्याशी थी। रविवार 12 जून को वार्ड में मतदान हुआ था। कुल 1567 मतदाताओं में 873 ने वोट डाले थे। आज सुबह कड़ी निगरानी के बीच मतगणना शुरू की गई मतगणना में भाजपा की मालवती देवी कुल 308 वोट पाकर 33 मतों से चुनाव जीत गई।

उनके सामने चुनाव लड़ी नीरू गोयल और पूजा पांचाल को बराबर 275 275 वोट मिले। दो मतदाताओं ने नोटा (कोई प्रत्याशी पसन्द नही) पर मोहर लगाई, जबकि मतपत्र के चुनाव चिन्ह के ऊपर सही निशान न लगाने पर 13 मत निरस्त हो गए। गणना निपटने के बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। बाद में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने मालवती देवी के घर पहुंचकर जीत की बधाई दी।


