प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोमेल में 7 साल बाद डॉक्टर की तैनाती होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोमेल में 7 साल बाद डॉक्टर की तैनाती होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

आखिर 7 साल के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोमेल में स्वास्थ्य विभाग ने एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती कर दी है | 7 वर्षों के बाद डॉक्टर की तैनाती होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है| क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व सरकार का आभार जताया| मीडिया ने भी चोमेल में डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की खबर को प्रमुखता से चलाया था|

वहीं चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर व ग्रामीणों ने कहा 7 साल के बाद डॉक्टर की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है | जिसके लिए पूरा क्षेत्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग का आभार जाता है| प्रकाश महर ने बताया डॉक्टर रति रंजन ने कार्यभार ग्रहण कर मरीजों को देखना शुरू कर दिया है| उन्होंने कहा हमें स्वास्थ्य विभाग और सरकार से आशा है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा|

बता दें पिछले 7 वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के हवाले था और ग्रामीणों के द्वारा डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किए थे| डॉक्टर ना होने से लोगों को लोहाघाट चंपावत अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी| दुर्घटना या इमरजेंसी होने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था डॉक्टर की तैनाती होने से पूरे चोमैल क्षेत्र को राहत मिली है|