हल्द्वानी के राजपुरा में धर्मांतरण पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

हल्द्वानी के राजपुरा में धर्मांतरण पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का किया घेराव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

महानगर के राजपुरा क्षेत्र में महिला के धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ गया। क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इस पर शहर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामला शांत कराया। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

आज सुबह राजपुरा गौला के किनारे रहने वाले हिंदू समाज के दर्जनों लोग भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना है कि सोमवार को इसाई समाज के कुछ लोग क्षेत्र में आए और एक महिला पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। इससे पहले भी यह लोग क्षेत्र में आकर धर्मांतरण करा चुके हैं। जिसके एवज में रुपये व जमीन का लालच दिया जाता है। चौकी में काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे।

वहीं जानकारी पाकर कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।