नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में संयुक्त पुलिस टीम ने 149 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में संयुक्त पुलिस टीम ने 149 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार चलाये जा रहे, नशे के विरुद्ध अभियान को सफल एवं साकार बनाए जाने के क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग कर, नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी चैकिंग के दौरान मुक्त विश्वविद्यालय के पास टीपी नगर से आरोपी राजू मौर्या व रोहताश कश्यप को 149 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह लोग मिलक रामपुर के रहने वाले हैं, और राजू वर्तमान में लालडाट मुखानी में रहता व उसके माँ- बाप बटाईगिरी का काम करते हैं और राजू पुताई का काम करता है। साथ ही रोहताश जो रामपुर मिलक में रहता है उसका दोस्त है यह दोनो रामपुर मिलक के एक मुस्लिम आदमी से कम दामों में स्मैक खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र/ छात्राओं एवं पहाड़ी इलाकों में ऊँचे दामों में बेचकर पैसे कमाते हैं|

वहीं आरोपी आपस मे दोस्त है और राजू हल्द्वानी में काफी समय से रंगाई पुताई का कार्य करता है| जिस कारण उसे हल्द्वानी में स्मैक की अच्छी खपत होने की बात पता थी, उसने और रोहताश ने मिलक रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदवा कर हल्द्वानी में सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया। यह दोनो रामपुर से स्मैक को हल्द्वानी बारी-बारी लाकर पुढ़िया के रुप मे जगह जगह ऊँचे दामों में बेचते हैं। अभियुक्त उपरोक्त मुस्लिम आदमी को तस्दीक व गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है, जिनको आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। वही अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में संबंधित धाराओं के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है।