लक्सर के गन्ना समिति पर यूरिया खाद के लिए किसानों में मची आपाधापी

लक्सर के गन्ना समिति पर यूरिया खाद के लिए किसानों में मची आपाधापी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर में गन्ना समिति खाद पर यूरिया खाद को लेकर किसानों में आपाधापी मची हुई है| दरअसल बात यह है कि लकसर गन्ना समिति गौदाम पर लंबे समय से यूरिया खाद उपलब्ध नही था| जबकि किसानों को गन्ने ओर चारे की फसलों में डालने के लिये खाद जरूरत हैं|

आज समिति गोदाम पर तीन हजार बोरे यूरिया खाद पहुँची तो किसानों की भारी भीड़ गोदाम पर पहुच गई| अपनी जरूरत के मुताबिक ओर पहले लेने की होड़ के चलेते गोदाम पर मारामारी के हालात बन गए है| किसानों कहना है कि डिमांड ज्यादा है और खाद बहुत कम आया है ऐसे कितने किसानों को खाद मिल पायेगा | किसान यह भी आरोप लगा रहे हैं कि समिति के अधिकारी कर्मचारी किसानों की खाद की समस्या को लेकर कतई गम्भीर नजर नही आते है| वरना किसानों की डिमाण्ड के मुताबिक यूरिया खाद यहाँ उपलब्ध होता|

किसानों कहना है कि जब तक उन्हें उनके जरूरत के अनुसार खाद नही मिलेगी तब तक वे समिति गोदाम पर ही डटे रहेंगे| उधर गन्ना समिति गोदाम के इंचार्ज राजबीर सिंह का कहना  है कि यह सही बात है कि गोदाम पर खाद कम पहुँची है और किसानों की डिमांड ज्यादा है| लेकिन फिर हम थोड़ा थोड़ा सभी किसानों को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे है| इसके अलावा और भी डिमांड यूरिया की भेजी गई है जल्दी इर खाद भी समिति को मिलेगा | यूरिया की खेप मिल जाएगी और किसानों तुरत उपलब्ध करा दिया जायेगा|