भीषण गर्मी ले रही इम्तिहान, वायरल की चपेट में आ रहे लोग

भीषण गर्मी ले रही इम्तिहान, वायरल की चपेट में आ रहे लोग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- भगवान मेहरा
स्थान- कालाढूंगी
जहां एक तरफ पूरे देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं कालाढूंगी छेत्र में भीषण गर्मी व गर्म हवाओं के कारण लगातार जनजीवन अस्त व्यस्त दिख रहा है और साथ ही पारा भी बढ़ता जा रहा है।

वहीं कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दिख रहा है। अधिक गर्मी के चलते बच्चे व बड़े लोग वायरल बुखार व उल्टी दस्त के ज्यादा शिकार हो रहे है।

वहीं वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ अमित मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते वायरल फीवर के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉ मिश्रा ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की व साफ सफाई से रहने की अपील करी।