शिवालिक नगर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

शिवालिक नगर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – धर्मराज  

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के शिवालिक नगर कॉलोनी के एल 15 कलस्टर में स्थित अमन ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप पर 08/06/2022 को छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था| जिसमें से व्यापारी द्वारा एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया था | बाकी पांच बदमाश भागने में कामयाब रहे थे| बताया जा रहा था कि ज्वेलरी शॉप संचालक प्रदीप का कहना है कि हथियारबंद बदमाश अचानक से आए और तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किया |

जिसमें से एक बदमाश के द्वारा देसी तमंचे की बट सर पर मार दी गई थी, व अन्य बदमाशों ने लूट का प्रयास किया इसी दौरान व्यापारी द्वारा साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया | जबकि दूसरा बदमाश काउंटर पर रखें सोने के जेवर लेकर भाग निकले| जिसमे आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने रोशनाबाद पुलिस कार्यलय में घटना का खुलासा कर बताया कि ये आरोपी वाहन की चोरी भी करते है। ओर पहले जेल भी जा चुके है। और ज्वैलर्स की दुकान से जो माल लूट ले गए थे। पूरा माल भी आरोपीयो के पास से बरामद हुआ है, बता दे कि बदमाशों के पास से 8 बाइक भी बरामद हुई है। जो चोरी की है|

बरामद सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद किए जा चुके है। वहीं शिवालिक नगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व ज्वेलर्स संचालक प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम की सरहाना करते हुए बताया कि पुलिस ने समय रहते सभी बदमाशों को पकड़ लिया है जिसका व्यापार मंडल पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद करता हैं और उत्तराखंड मित्रता सेवा पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है जिसको लेकर व्यापार मंडल अपने आप को सैप महसूस करता है।