निर्मला गहतोड़ी ने किया निजी अखबार में छपे उनके बयान का खंडन

निर्मला गहतोड़ी ने किया निजी अखबार में छपे उनके बयान का खंडन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – चंपावत         

रिपोर्टर – अशोक सरकार

चंपावत से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उप चुनाव लड़ने वाली निर्मला गहतोड़ी ने एक निजी अखबार (अमर उजाला) द्वारा छापे गए तथाकथित उनके बयान की उनके संगठन ने उनका साथ नहीं दिया का खंडन करते हुए  कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर छापा गया है|

उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि मेरे संगठन ने मेरा साथ नहीं दिया| मैंने यह जरूर कहा था कि जिस प्रकार सिल्ट विधानसभा मैं उपचुनाव कराया गया था| उस प्रकार चंपावत में नहीं हो पाया उसमें संगठन की कोई कमी नहीं थी| स्थानीय स्तर पर कुछ लोग भाजपा में चले गए कुछ को डराया गया| जिसके चलते उप चुनाव उस प्रकार इस बार नहीं हो सका मेरे बयान को गलत तरीके से छापा गया है, मैं इस बारे में संबंधित पत्रकार से भी बात करूंगी| मैं छापे गए बयान का खंडन करती हूं।