रुद्रपुर के जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से गर्मी में बेहाल हुए मरीज

रुद्रपुर के जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से गर्मी में बेहाल हुए मरीज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – दीपक कुकरेजा

स्थान – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीज और तीमारदार दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो गए। हल्ला मचाने पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में पानी की व्यवस्था करवाई। जिस पर तीमारदारों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में वाटर कूलर लगे हैं| बुधवार को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में सूखे पड़े वाटर कूलर देख मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

जब तीमारदारों को जिला अस्पताल पूरा घूमने के बाद भी पानी नही मिला तो वह एकत्रित होकर सभी  प्रमुख अधीक्षक डा. देवेंद्र पंचपाल के पास जाकर हंगामा काटा। लोगों का कहना था कि इतने बड़े जिला अस्पताल में पानी नहीं है, मरीज परेशान हैं। एक तीमारदार का तो यहां तक कह दिया कि पिछले कई दिनों से पानी के लिए परेशान हैं। जिस किसी से पूछा जाए तो कोई जवाब नहीं देता। अस्पताल में पानी की किल्लत होने का मामला प्रकाश में आया तो डा. देवेंद्र पंचपाल इस समस्या से अंजान बने हैं। बाद में उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि बिजली का फाल्ट हो जाने के कारण मोटर नही चल पा रही है| जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद होने से दिक्कत हुई। डा. पंचपाल के निर्देश के बाद जनरेटर चला कर टैंक भरने की व्यवस्था करवाई।