
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर


स्वास्थ विभाग ने पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के लिए कमर कस ली है|विभाग 19 जून से पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत करेगा| इस बाबत लकसर सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा ने सीएचसी के सभागार में स्वास्थ सहित कई विभागों के कर्मचारियों की बैठक ली| बैठक में डॉ अनिल वर्मा ने सभी विभागों के कर्मचारियों को बताया कि कोरोना महामारी के साथ साथ अब हमें पोलियो की बीमारी से फाइट करनी है|

उन्होंने कहा कि 0 से लेकर 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलानी जरूरी है|लेकिन हमें कोविड से बचाव की गाइड लाइन भी फॉलो करनी है|उन्होंने पोलियो को राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए चेतावनी दी कि जो कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ़ तुरत एक्शन का भी प्रावधान है|


