
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- चंपावत

चंपावत उपचुनाव 2022 के मतदान के उपरांत कल 3 जून को होने वाली मतगणना को सही व सुनिश्चित रूप से कराने के लिए चंपावत विकास भवन सभागार में मतगणना कर्मियों की दूसरे चरण की ट्रेनिंग को पूरा किया गया| ज्ञात हो कि मतगणना कर्मियों की पहले चरण की डिटेल ट्रेनिंग पूर्व में ही करा दी गई है|


जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल 3 जून को सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी|मतगणना के लिए कुल 12 टीमें लगाई गई हैं| जो 151 बूथों की मतगणना 13 राउंड में संपन्न करेंगी| जिसके लिए आज मतगणना कर्मियों की दूसरे चरण की ट्रेनिंग को भी पूरा कर लिया गया है।


