लाखों की संख्या में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी ,पुलिस प्रशासन ने किए कड़े बंदोबस्त

लाखों की संख्या में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी ,पुलिस प्रशासन ने किए कड़े बंदोबस्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नरेश तोमर

 स्थान – हरिद्वार

आज सोमवती अमावस्या का महास्नान है| ढाई साल बाद हरिद्वार में किसी स्नान पर्व पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु देखने को मिल रहे हैं| सड़कों से लेकर गंगा घाट और फिर पौराणिक ब्रह्मकुंड तक हर जगह सिर्फ लोगों की भीड़ ही नजर आ रही है| पौराणिक ब्रह्मकुंड पर रात 12 बजे से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा| ब्रह्म मुहूर्त तक गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया| हर किसी में गंगा में डुबकी लगाने की होड़ सी मची नजर आ रही है|सोमवती अमावस्या स्नान का हिंदुओं में विशेष महत्व माना गया है| यही कारण है कि पहले तो सोमवती अमावस्या और फिर सोमवार को ही इसके पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है| यही कारण है कि दूर-दूर से श्रद्धालु इस दिन गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाना चाहते हैं |गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने का काफी महत्व है| आज के दिन मां गंगा में डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है|

पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि जब भी कोई अमावस्या सोम युक्ता अर्थात सोमवार के दिन पड़ेगी तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है| अमावस्या स्नान दान के लिए पितरों के लिए बहुत ही पुण्य दाई होता है |इस दिन जो लोग अपने पितरों के निमित्त पूजा अर्चना दान इत्यादि करते हैं, उनके पित्र तृप्त रहते हैं और उनका घर धन-धान्य से भरा रहता है| आज के दिन वट सावित्री की पूजा का भी बहुत महत्व है| पति की लंबी आयु और घर में खुशहाली के लिए इस दिन महिलाएं वट की पूजा भी करती हैं| आज के दिन ही महिलाएं वट सावित्री का व्रत भी रखती हैं|भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जॉन 16 ज़ोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है| चार धाम यात्रा चल रही है उसको देखते हुए भी अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है| स्वतंत्र कुमार एसपी सिटी का कहना है कि आज सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर श्रद्धालु रात 12 बजे से ही गंगा में स्नान कर रहे हैं |हरिद्वार में चार धाम यात्रा के कारण भी काफी भीड़ है पुलिस प्रशासन को पहले ही अनुमान था| सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार आएगी इसी को देखते हुए हमारे द्वारा व्यवस्था की गई है|