गदरपुर में नेशनल हाईवे 74 पर परिवहन विभाग के सचल दल ने की वाहनों की चेकिंग, दो वाहनों का किया चालान

गदरपुर में नेशनल हाईवे 74 पर परिवहन विभाग के सचल दल ने की वाहनों की चेकिंग, दो वाहनों का किया चालान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – महेंद्र पाल सिंह

 स्थान – गदरपुर

गदरपुर के महतोष पुलिस चौकी के सामने नेशनल हाईवे 74 पर परिवहन विभाग के सचल दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, वाहनों की चेकिंग की और दो वाहनों का चालान किया और आगे की कार्रवाई अभी जारी थी| इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती ने बताया कि गदरपुर क्षेत्र में आज वाहनों की चेकिंग की गई है|

यह लगातार चलने वाले अभियान के तहत यह वाहनों की चेकिंग की जा रही है| जिसमें 2 वाहनों का चालान किया गया है और आगे की कार्रवाई अभी जारी है| परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती ने बताया कि आज दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कार सवार मोबाइल पर बात करते हुए और बिना सीट बेल्ट के चल रहे हैं तो उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है और साथ ही ओवरराइड भूसी वाले ट्रकों के साथ ही ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है|