कालाढूंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

कालाढूंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

कालाढूंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 01 स्मैक तस्कर व अवैध अंग्रेजी शराब  सहित 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी  पंकज भट्ट द्वारा नशामुक्त जनपद नैनीताल अभियान चलाया जा रहा है| जिसके तहत कालाढूंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा लिया।थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशन में बैलपड़ाव चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान सोहो रिसोर्ट  चूनाखान के पास संदेह होने पर  गौरव वासुदेवा पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी पालमोहन अपरमेंट पंजाबी बाग पश्चिम नई दिल्ली की कार को रोका,तो उसमें 39 बोतल अवैध दिल्ली/हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब व 26 बोतल अवैध बियर मिली।

जिसके बाद गौरव के खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल लखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह लाडी,स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे। इधर दूसरे अभियान में कोटाबाग मार्ग में एक युवक को 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।कोटाबाग चौकी प्रभारी विजय कुमार द्वारा नैनीताल मार्ग में ब्रह्मबुबु मंदिर रास्ते के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मनोज पांडे पुत्र दिनेश चंद्र पांडे निवासी देवलचौड़ को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक सफेद कपड़े में एक पारदर्शी पन्नी के अंदर एक पीले रंग के कागज के टुकड़े के साथ 4 ग्राम  स्मैक  पाई गई। जिसके विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में मनोज जोशी आदि मौजूद थे। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने कहा कि नशे के खिलाफ समय समय पर कार्रवाई की जाती रही है। नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी दशा में नहीं बख्शेगी।