
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- चंपावत

आगामी 31मई को चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव निर्वाचन 2022 के मतदान हेतु आज चंपावत से समस्त बूथ क्षेत्र की कुल 151 मतदान पार्टियां स्थानीय गोरल चौड़ मैदान से अपनी निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम के साथ अपने मतदान केद्रों के लिए जिला निर्वाचान अधिकारी चंपावत की उपस्थिति में रवाना हुई, इस मौके पर जिलाधिकारी ने पार्टियों को शुभकामना देते हुए मतदान को निष्पक्ष, सफलतापूर्वक संपादित करवाने की जिम्मेदारी समझते हुए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जिसके बाद विधानसभा चंपावत के 151 मतदान केद्रों के लिए 151 मतदान पार्टियां अपने अपने मतदान केद्रों के लिए रवाना हुई|


इससे पूर्व मतदान पार्टियों को निर्वाचन सम्बंधित तृतीय प्रशिक्षण दिया गया, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है कि वे मतदान केंद्रों तक मतदान पार्टियों सकुशल पहुचाएं, दूरस्थ मतदान केंद्रों हेतु रिजर्व में एक अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट मशीन भी दी गई है, मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि विधानसभा के सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं साथ ही इस दौरान उनकी सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई है| मतदान को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील बूथों एवं नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ।


