लकसर में लाऊड स्पीकर को लेकर पुलिस ने की बैठक

लकसर में लाऊड स्पीकर को लेकर पुलिस ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – लकसर

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

ध्वनि प्रदुषण मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद  पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखानी शुरू कर दी है| प्रथम चरण में पुलिस द्वारा  धार्मिक स्थलों से जुड़े सभी समुदायों के लोगो की मीटिंग लेकर उन्हें उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी देने के साथ ही  लाउड स्पीकर की ध्वनि को नियंत्रित करने अपील की जा रही|  इस क्रम में आज लकसर कोटवक़्ली में भी पुलिस ने धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों की मीटिंग ली। और उन्हें लाउड स्पीकर की आवाज को नियमानुसार सीमित करने की हिदायत दी|

लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया की उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने हेतु सभी धर्म के लोगों को लक्सर कोतवाली परिसर में बुलाया गया। जहां उनको धार्मिक स्थल से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के संबंध में अवगत कराते हुए ,लाउड स्पीकर की आवाज को सीमित करने का अनुरोध किया गया तथा उसका पालन ना करने पर कार्रवाई किए जाने का अल्टीमेटम भी दिया गया|