
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – लालकुआँ

रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

लालकुआँ कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में जमीनी मामले को लेकर मौके पर पहुँचे बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज कुमार और अधिवक्ता एस डी जोशी के बीच विवाद खड़ा हो गया |मामला इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता और पुलिस के बीच मारपीट शुरू हो गई| जिसके बाद पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज सहित धमकी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वही मामले की सूचना के बाद भाकपा माले के कम्युनिस्ट नेता और आधा दर्जन अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौपी है। वही पुलिस ने मामला बढ़ता देख कोतवाली में एकत्र भीड़ को हटा दिया। पुलिस और वकील के बीच मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


