
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यहाँ प्राइवेट वार्ड का उदघाटन किया।इससे पूर्व डॉ रावत ने एक बैठक भी सम्बंधित कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ली।इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी मौका मुआयना कर मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा जनता को अब जल्द ही प्राइवेट वार्डो की सुविधा मिल जाएगी।जिसमें मरीजों से 400 रुपया प्रतिदिन का शुल्क लेकर प्राइवेट वार्डों की सुविधा दी जाएगी।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में प्राइवेट बोर्ड का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ मंत्री श्री रावत ने कहा । सरकार ने अस्पतालों में कर्मियों की कमी को देखते हुए ,नियुक्ति के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। वही बीडी पाण्डे अस्पताल के पीएमएस डॉ. के एस धामी ने बताया कि अस्पताल छह प्राइवेट वार्ड तैयार किए गए हैं।बताया कि प्राइवेट वार्ड मरीजों के लिए खोल दिये गया है। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


