
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – चंपावत

चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की हलचलो के बीच शनिवार की देर रात बाराकोट के आबादी क्षेत्र में एक तेंदुआ घूमता देखा गया| जहां एक पालतू कुत्ते से हुई मुठभेड़ में पालतू कुत्ते ने तेंदुए को गंभीर रूप से घायल करते हुए धराशाई कर दिया|जिसके बाद तेंदुए को अपनी जान बचानी मुश्किल हो गई|


वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ जैसे ही शिकार के लिए कुत्ते पर झपटता है, कुत्ता तेंदुए पर ही बुरी तरह टूट पड़ता है| जिसमें तेंदुए को अपनी जान बचानी मुश्किल हो जाती है| मौका मिलते ही जान को खतरा देखते हुए, तेंदुआ वहां से भाग जाता है| इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो निकट के सीएटीवी कैमरो में कैद हो जाता है| जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


