स्याल्दे  चिंतोली  डोबा गांव में  चिकन पॉक्स फैलने से ग्रामीणों में दहशत

स्याल्दे  चिंतोली  डोबा गांव में  चिकन पॉक्स फैलने से ग्रामीणों में दहशत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – स्याल्दे, अल्मोडा      

अल्मोडा जिले के विकास खंड स्याल्दे के  चिंतोली और डोबा गांव में तमाम बच्चे बुखार की चपेट में हैं। दो बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में चिंतोली के बच्चों के छोटी माता (चिकिन पॉक्स) से पीड़ित होने की बात सामने आई है। डोबा में बच्चे खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। दोनों जगह से बच्चों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। तेजी से फैल रहे बुखार फैलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया।पिछले कुछ दिनों से चिंतोली और डोबा गांव में वायरल बुखार फैला हुआ है। छह से 14 साल तक के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।

बच्चों के शरीर में छोटे-छोटे दाने निकल रहे हैं।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित बच्चों के खून के सैंपल लेकर दवाइयां बांटीं। प्राथमिक तौर पर इस बुखार को चिकनपॉक्स (छोटी माता) माना जा रहा है। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।  ग्रामीणो ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी रोकथाम के लिए उचित उपाय करने की मांग की है। सल्ट के विधायक महेश जीना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में निगरानी रखने और बुखार पीड़ित बच्चों को उचित इलाज दिलाने के लिए सीएमओ से बात की है।