राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद  कार्ड और लाल कार्ड धारकों के खिलाफ हो रही जांच

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद  कार्ड और लाल कार्ड धारकों के खिलाफ हो रही जांच

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

प्रदेश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद  कार्ड और लाल कार्ड धारकों की जांच की जा रही है जिसके तहत जसपुर में भी साशन ओर जिलाधिकारी के आदेशों के बाद खाद्य विभाग ने कार्ड धारकों की जांच शुरू कर दी है| जसपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी  ने बताया कि राशनकार्ड समर्पण हेतु शाशन ओर जिलाधिकारी के आदेश जारी हुए है, जिसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय जसपुर में प्राथमिक परिवार के 943 कार्ड अंत्योदय अन्य योजना के 38 कार्ड और राज्य खाद्य योजना के 388 राशनकार्ड कुल 1369 राशनकार्ड लोगो द्वारा समर्पित कर दिए गए है|

वंही उन्होंने बताया कि राशनकार्ड को समर्पण करने के लिए अंतिम तारीख 31 मई है ,उसके बाद जो भी राशनकार्ड समर्पण के लिए आएगा या जांच में, जो भी अपात्र पाया गया उसके खिलाफ राष्टीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजिकर्त कर आगे की कार्यवाही की जाएगी|