
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान : ऋषिकेश

उत्तराखंड पुलिस कानून एवं यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए ड्रोन सिस्टम की शुरुआत करने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से ड्रोन के जरिए ऋषिकेश एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड पुलिस की ओर से चारधाम यात्रा व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।


ड्रोन कैमरा को ऑपरेट करने के लिए इंजीनियरों की 4 सदस्य टीम को हायर किया गया है। वहीं ड्रोन के माध्यम से पुलिस के उच्च अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। साथ ही कोतवाली ऋषिकेश, मुनीकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी उक्त क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखेगी। ड्रोन कैमरे के माध्यम से उक्त क्षेत्रों में हो रही किसी भी घटना का त्वरित आकलन किया जा सकेगा। जिसके बाद किसी भी प्रकार की समस्या से लोगों को पुलिस क्विक रिस्पांस देने में बेहतर कार्य कर सकेगी।


