स्वरोजगार के लिए सरकार दे रही लोन, मिलेगी 25 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकारियों ने युवाओं को दी जानकारी

स्वरोजगार के लिए सरकार दे रही लोन, मिलेगी 25 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकारियों ने युवाओं को दी जानकारी

रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान     : ऋषिकेश

राज्य में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को कम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरू से ही स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं| लेकिन धन की कमी स्वरोजगार करने के लिए युवाओं हमेशा खलती रही है। ऐसे में सरकार ने स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन देने की योजना को धरातल पर उतार दिया है। योजना का लाभ प्रत्येक युवाओं को मिले इसके लिए एएफसी इंडिया लिमिटेड को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गुरुवार को नगर निगम के सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी युवाओं को देने के लिए एएफसी इंडिया लिमिटेड ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और नैनो योजना की जानकारी युवाओं और तमाम संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को दी गई। इस योजना का लाभ 18 से अधिक का कोई भी महिला या पुरुष उठा सकता है। रोजगार के लिए  जाने वाले लोन पर 15 से 25% तक की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। खास बात यह है कि इस लोन को चुकाने के लिए केवल प्रत्येक महीने एक निर्धारित रकम की किश्त जमा करनी होगी। जिन युवाओं का सिविल स्कोर खराब है या फिर वह उत्तराखंड का मूल निवासी नहीं हैं, केवल उन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।