
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – डोईवाला

उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला पर डोईवाला अस्पताल के मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला है। यहां उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्थानीय विधायक बृज भूषण गैरोला नहीं चाहते कि डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अनुबंध हिमालयन अस्पताल से खत्म हो।यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक को इस मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए, अन्यथा वह एक हफ्ते के बाद स्थानीय विधायक का पुतला फूंक देंगे और पूरे उत्तराखंड में जितने भी अस्पताल पीपीपी मोड पर दिए गए हैं, उनके निरस्तीकरण के लिए व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगें। इससे पहले यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने अस्पताल के सीएमएस से मुलाकात करके व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।


और अनुबंध के अनुसार स्वास्थ्य सेवा सुचारू के न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। अनुबंध के अनुसार सेवाएं न देने के चलते डोईवाला अस्पताल का अनुबंध हिमालयन अस्पताल से निरस्त कराने की संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य महानिदेशक भी कर चुके हैं, तथा तत्कालीन सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने भी अनुबंध निरस्त कराने की अनुमति प्रदान कर दी थी, लेकिन स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने इसमें अपना अड़ंगा लगा दिया|


