रामनगर में नदी में डूबने से बुझ गया, घर का चिराग

रामनगर में नदी में डूबने से बुझ गया, घर का चिराग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

आपको बता दे कि ग्राम पाटकोट के समीप भंडार पानी के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई| घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नदी में नहाने की लालसा में बुझ गया, घर का चिराग |इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि काजी बाग काशीपुर निवासी सद्दाम उम्र 21 वर्ष अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रामनगर आया था| जहां वह अपने दोस्तों के साथ भंडार पानी के समीप कोसी नदी में नहा रहा था|

इसी बीच अचानक वह पानी में डूब गया| जिसके बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया ,तो आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नदी से सद्दाम को बाहर निकालकर उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया| जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए| कोतवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर ,शव परिजनों को सौंप दिया है |तथा मामले की जांच की जा रही है।