गीता धामी ने क्षेत्रीय भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सड़क मार्च निकालकर मुख्यमंत्री धामी के लिए वोट देने  की, की अपील

गीता धामी ने क्षेत्रीय भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सड़क मार्च निकालकर मुख्यमंत्री धामी के लिए वोट देने की, की अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – चम्पावत

चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती यही कारण है, कि जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी गीता धामी क्षेत्रीय भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सड़क मार्च निकालकर पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट देने की अपील कर रही हैं|

तो वही चंपावत के तराई क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व अन्य कई विधायकों ने मोर्चा संभाल रखा है| जहां रेखा आर्य का कहना है कि यह चुनाव मात्र विधानसभा का चुनाव नहीं है बल्कि यह मुख्यमंत्री का चुनाव है| क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री को जिता कर लाना है और अपने क्षेत्र का विकास कराना है|

तो वही लोहाघाट के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि चंपावत जिले की जनता मुख्यमंत्री धामी को जिताने का मन बना चुकी है आने वाले समय में मुख्यमंत्री चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।