पूर्णागिरि दर्शन को आए तीर्थ यात्रियों की पलटी ट्राली, 4 घायल

पूर्णागिरि दर्शन को आए तीर्थ यात्रियों की पलटी ट्राली, 4 घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – बनबसा

पीलीभीत से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा माता पूर्णागिरी के दर्शन को आए तीर्थ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्राली वापसी के समय विद्युत पोल से टकराकर पलटी| ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन के आर्मी गेट बनबसा के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट जाने व् ट्रॉली में सवार व्यक्तियों के घायल हो जाने की सूचना पर बनबसा के थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए,

तुरंत मौके के जरिए टीम रवाना की हुई| घटनास्थल पर एक वाहन UP-  26-L- 4448 ट्रेक्टर ट्रॉली (15 श्रदालुओं से भरी हुई) सड़क पर पलट कर क्षतिग्रस्त हालत में पाया मिली | उक्त वाहन में सवार 4 घायल व्यक्तियों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए बनबसा पुलिस द्वारा घायल व्यक्तियों को गाड़ी से निकाल कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया,

और तुरंत आपातकालीन सेवा 108 से उपजिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया| चालक से घटना के संदर्भ में की गई पूछताछ में उक्त ट्रॉली के पूर्णागिरि दर्शन से वापस पीलीभीत लौटते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 (NH-09) पर पुनः यातायात सुचारू कर दिया गया है।