
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के तहसील सभागार में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बीते दिन आई तेज आंधी से लोगों के हुए नुकसान की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाने की बात कही।


बता दें कि बीते 2 दिन पूर्व अचानक आई तेज आंधी से लोगों का भारी नुकसान हुआ है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आशियाने तेज हवाओं से उड़ गए थे, वही प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं तेज आंधी से हुए लोगों के नुकसान का आकलन करने और लोगों को दी गई मदद की जानकारी लेने के लिए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बाजपुर के तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की|

इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा से हुए नुकसान के लिए जो मदद लोगों के लिए दी जा रही है वह लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचे, जिससे पीड़ित लोगों को राहत मिल सके।


