उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वं एसएसबी की संयुक्त बटालियन ने  निकाला फ्लैग मार्च

उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वं एसएसबी की संयुक्त बटालियन ने निकाला फ्लैग मार्च

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – टनकपुर
उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था को दुरुस्त एवं चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से आज जनपद के सीमांत टनकपुर बनबसा क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त बटालियन ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला और अपराधियों को क्षेत्र से दूर रहने की नसीहत दी साथ ही आम नागरिकों को चुनाव के संपन्न होने तक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की|

आज सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर फ्लेग मार्च निकाला, सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि चम्पावत में होने वाले आगामी उपचुनाव को देखते हुए टनकपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला है|

सभी लोग आचार संहिता का कढ़ाई से पालन करें, कोई भी व्यक्ति अगर आचार संहिता का उलंघन करते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।