
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर :- अज़हर मलिक

स्थान :- ऊधम सिंह नगर

नशा इंसान को अंदर से पूरी तरह खोखला करने का काम तो कर ही रहा है लेकिन नशे की लत को पूरा करने के लिए लोग चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही मामला बाजपुर में सामने आया है जहां पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी हरि ब्रह्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात युवकों द्वारा उसका ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की सूचना दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

जिसमें पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के करीब 170 सीसीटीवी कैमरा की जांच करते हुए घटना में लिप्त दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के थाना कैमरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशा करने के लिए चोरी करते हैं उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।


