अपात्र राशन कार्ड धारकों को 31 मई तक अल्टीमेटम, अब तक 21 राशन कार्ड सरेंडर

अपात्र राशन कार्ड धारकों को 31 मई तक अल्टीमेटम, अब तक 21 राशन कार्ड सरेंडर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- गोविन्द चौधरी

स्थान – लक्सर

UP की तर्ज पर उत्तराखंड में भी खाद मंत्रालय द्वारा कड़े निर्देशों पर अपात्र राशन कार्ड धारकों से राशन कार्ड समर्पण हेतु समयावधि जारी की जा चुकी है प्रदेश के खाद्यय मंत्रालय द्वारा सख़्त रवैया अख्तियार करने के पश्चात जारी किए गए निर्देशों पर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले संबंधित विभाग की अध्यक्षता में इसके मद्देनजर विशेष विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी|

जिसमें एक विशेष अभियान चलाकर निर्देश जारी किए गए थे कि राशन सामग्री संबंधित वितरण स्थानों पर बैनर चस्पा करते हुए प्रचार प्रसार के जरिए इसकी घोषणा की जाए जिसमें आगामी 31 मई का अल्टीमेटम भी दिया जा रहा है यदि निर्धारित समय अवधि के अंदर अपात्र राशन कार्ड धारकों द्वारा समर्पण प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती है तो उसके बाद विभागीय स्तर पर कड़ी कार्यवाही का सामना करना होगा दरअसल बीती 17 मई में खाद्य मंत्री और खाद्य नागरिक आपूर्ति सहित उपभोक्ता विभाग की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक के जरिए इस पर अमल करने का निर्देश होने के बावजूद न्यून स्तर की समर्पण प्रतिशतता पर मंत्रालय द्वारा आक्रोश जताया गया |

जिसे लेकर निचले स्तर के विभागाधिकारियों द्वारा इस अभियान को और भी तेज करने की तैयारी की जा रही है वही लक्सर क्षेत्र में अभी तक ऐसे राशन कार्ड समर्पण किए जा चुके हैं जो अपात्रता की श्रेणी में सम्मिलित चले आ रहे थे 31 मई तक हरिद्वार जनपद के भी जिलाधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी और सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों के अलावा खंड विकास अधिकारियों को इस पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश जारी किया गया है |