लक्सर क्षेत्र में यूरिया खाद के लिए भटक रहे किसान

लक्सर क्षेत्र में यूरिया खाद के लिए भटक रहे किसान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

क्षेत्र के किसानों को इस समय गन्ने और हरे चारे की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन लक्सर गन्ना समिति के गोदाम में काफी समय से यूरिया नहीं है। लक्सर और खानपुर विकासखंड की सभी 11 सहकारी समितियों से भी यूरिया नदारद है। यूरिया के लिए किसान रोज समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।

इस पर लक्सर के किसान महकसिंह धीरसिंह, परविंद्र सिंह, सुधीर चौधरी ने बताया कि उन्हें अपने खेत में खड़ी गन्ने की पेड़ी ओर पौधा फसल तथा हरे चारे में डालने के लिए यूरिया की सख्त जरुरत है। इस समय यूरिया डालने से गन्ने ओर चारे की ग्रोथ बढ़ती है| इसके अलावा गन्ने की पेड़ी फसल में भी यूरिया खाद डालने का यह सबसे उपयुक्त समय है। अब यूरिया नहीं डला तो गन्ने की बढ़त व फैलाव में कमी आ सकती है| किसानों ने बताया कि गन्ना समिति के अलावा लक्सर ब्लॉक के दाबकी कलां, ऐथल, मौहम्मदपुर बुजुर्ग, भिक्कमपुर, मुंडाखेड़ा कलां, निरंजनपुर, रायसी और जवाहरखान उर्फ झींवरहेड़ी में सहकारी समिति पर भी यूरिया मिलता है। लेकिन इन समितियों पर भी यूरिया खाद नहीं है।

खानपुर विकासखंड में मोहनावाला, गोवर्धनपुर व गिद्धावाली सहकारी समितियों में भी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। लक्सर गन्ना समिति के सचिव सुरजभान ओर चेयरमैन जितेंद्र नागर ने बताया कि ,करीब 20 प्रतिशत किसानों की यूरिया की जरूरत है| यूरिया खाद गोदाम में नही है कुछ समय पहले समाप्त हो गया था| यूरिया की डिमांड कंपनी को भेजी गई है उम्मीद है कि इसी सफ्ताह यूरिया की खेप मिल जाएगी और किसानों तुरत उपलब्ध करा दिया जायेगा|