बिच्छू घास के औषधीय और पोषक गुणों की ग्रामीणों को दी जानकारी

बिच्छू घास के औषधीय और पोषक गुणों की ग्रामीणों को दी जानकारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान  – सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में  ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा ग्राम पंचायत झडगांव में  डॉ वसुधा पंत ने  ग्रामीणों को बिच्छू घास के औषधीय और पोषक गुणों की ग्रामीणों दी । उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बिच्छू घास (Nettle Grass Products) से 30 और नए प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने बिच्छू घास (Nettle Grass Food Products) को लेकर एक नई सफलता हासिल की है।

वसुधा ने बिच्छू घास के औषधीय गुणों को देखते हुए 25 लजीज उत्पाद बनाए हैं। उन्होंने बताया कि बिच्छू घास का ख्याल आते ही पहाड़ के लोगों के जेहन में उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।  दरअसल बिच्छू घास से बचपन में बच्चों को डराया जाता था। पर किसी ने सोचा नहीं था कि इससे खाने वाले कई लजीज प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं। डॉ वसुधा पंत  का रिसर्च पूरी होने के बाद उन्होंने इसके फूड प्रोडक्ट बनाने शुरू किए ।

वसुधा पंत ने बिच्छू घास से मिक्स आटा, मिक्स सूप, पैन केक, चीला मिक्स, कटलेट मिक्स, चायपत्ती, बिस्कुट, नमकीन समेत कई आइटम बनाए हैं। अब तक इससे 25 प्रोडक्ट बनाए जा चुके हैं। वसुधा ने बताया कि आने वाले समय में बिच्छू घास से 30 और नए प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिच्छू घास अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसकी पैदावार बढ़ाने के लिए उन्होंने लोगों को  बंजर जमीन में यह घास  लगानी चाहिए। बिच्छू घास में पहाड़ी उत्पाद भी मिक्स किए जा रहे हैं। जिसमें मंडुवा, मक्का आदि प्रमुख हैं। इस तरह प्रोडक्ट बिच्छू घास से बनाने पर ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। साथ पलायन पर भी अंकुश लगेगा।