
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

नैनीताल जनपद के जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, कार्यालय का औचक निरीक्षण कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीटस का कार्य वर्ष 2020 भी जायजा लिया। रावत ने सेवानिवृत्त कार्मिक से कार्य कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा जमकर लताड़ लगायी।


उन्होंने कहा इससे शासकीय कार्यों की गोपनीयता समाप्त हो रही है। इस पर आयुक्त ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को स्पष्ट करने को कहा । इस प्रकार का कृत्य किस आधार पर कराया जा रहा हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि प्राधिकरण में नियुक्त अभियन्ताओं को 10 से 20 हजार तक वेतन दिया जा रहा है ।

यह वेतन किस मद से दी जा रही है। मण्डलायुक्त रावत ने कहा सेवानिवृत्त कार्मिक से नोटशीट बनवाना उचित नही हैं ।इस सम्बन्ध में सचिव एवं संयुक्त सचिव स्पष्ट करें क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाए। इस दौरान आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।


