
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

अपात्र राशन कार्डों को सरेंडर कराने में खाद्य विभाग के पसीने छूटते नजर आ रहे है| लक्सर क्षेत्र में जहाँ अपात्रों की संख्या हजारो में होना बताया जा रहा है वहाँ अभी तक मात्र 20 राशन कार्ड ही विभाग के दफ्तर में सरेंडर हो सके है| जबकि डेड लाइन 31 मई घोषित की गई है|


बता दे कि खाद्यय मंत्रालय ने एक विशेष आदेश जारी किया है जिसके तहत ऐसे तमाम राशन कार्ड धारक अपात्र माने जाएंगे कि जिनकी मंथली इनकम 15 हजार है| या फिर जिनके पास अपना 11सो फिट से अधिक मकान अथवा दुपहिया और चौपहिया वाहन अथवा ट्रेक्टर आदि साधन है-इंजे अलावा-सरकारी महकमो से सेवानिवृत्त कर्मचारी आदि अपात्र की श्रेणी में आयेंगे|

मंत्रालय ने ऐसे सभी राशनकार्ड धारकों को 31 मई तक अपने राशन कार्ड खाद्यय विभाग के दफ्तरों में सरेंडर करने के सख्त निर्देश जारी किये है| अल्टीमेटम तिथि बीतने के बाद इस मामले क़ानूनी कारवाई की चेतावनी भी दी गई हैं| विभाग की ओर से इस बाबत राशन डीलरो की दुकानों पर नोटिश चस्पा कराया गया है| लेकिन तमाम कवायद के बावजूद केवल बीस राशन कार्ड ही सरेंडर हो पाने से साबित होता है कि विभाग को इसके ओर अधिक मशःक्त करनी पड़ेगी|


