भारी बारिश के चलते बादल फटने बने हालात, बही सड़क पुलिया व पाईपलाइन

भारी बारिश के चलते बादल फटने बने हालात, बही सड़क पुलिया व पाईपलाइन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान- स्याल्दे अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के बुघवार दोपहर के बाद देघाट के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते देघाट बूंगीधार मोटरमार्ग पर सुरमोली के पास अरमोली गधेरे में बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले| अरमोली गधेरे में इतना तेज पानी आ गया कि देघाट बूगीधार मोटरमार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया| मोटर मार्ग पर बने तीन स्थानों पर पुलिया भी बह गयी| जब की बड़े हिस्से में कई ग्रामीणों के  खेतों में पानी से खेत बर्बाद हो गये ।

पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क के पास से गुजर रही देघाट बाजार व देघाट भरसोली पेयजल योजना का बहुत बड़ा हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है । सड़क का बड़ा हिस्सा बहने से देघाट मोटरमार्ग अवरूद्ध होने से गढ़वाल के दर्जनों बाहन भी फंस गये तथा मोटरमार्ग पर यातायात ठप्प हो गया है। जबकी बहुत बड़े क्षेत्र में किसानों के खेत भी बह गये देघाट बाजार पेयजल योजना का बड़ा हिस्सा बह जाने से पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मोटरमार्ग पर बने हुये। कई  कलमट व पुलिया भी बह चुकी है ।

ग्रामीणों ने  बिभाग से शीघ्र मोटरमार्ग सुचारु करने पेयजल लाइन ठीक करने व खेतों को हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रशासन से सहायता की मांग की। वहीं उपजिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा का कहना है कि देघाट क्षेत्र के घटगाड मोटर मार्ग को सुचारू करने लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी को भेज दिया गया। जल्द मार्ग सुचारू कर दिया जायेगा। ग्रामीणों के खेतों के नुकसान का आंकलन कर सहायता दी जायेगी।