पुलिस ने चारधाम यात्रा में फर्जी तरीके से ग्रीनकार्ड बनने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चारधाम यात्रा में फर्जी तरीके से ग्रीनकार्ड बनने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता – मनोज कश्यप
स्थान – हरिद्वार

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा में फर्जी तरीके से ग्रीनकार्ड बनने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने दो प्रिंटर,लैपटॉप सहित फर्जी ग्रीनकार्ड बनने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किया है।आरोपी ग्रीनकार्ड,फिटनेस, हिल लाइसेंस बनाने के नाम पर श्रद्धालुओं से 1500 से वसूलते थे।

पकड़े गए आरोपी मुफ़्फ़रनगर और हरिद्वार के रहने वाले हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं साथ अन्य लोगों तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही के बाद से नारसन बॉर्डर पर फर्जी ग्रीनकार्ड बनने वाले दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एसपी देहात परविंदर डोभाल ने कोतवाली रुड़की में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया|