
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टू घाट के पास कैंप कर्मचारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से यम्केश्वर ग्राम प्रधान संगठन भड़क गया है। संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्यों ने लक्ष्मण झूला थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।


आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस दौरान ग्राम प्रधानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रधान संगठन ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम पुलिस को दिया है।

समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रधान संगठन ने चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए जा रहे हैं सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपितों के कैंप पर ताला लगा दिया गया है।



