
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में राजकीय बी डी पांडे अस्पताल में महिलाओं ने रक्तदान महा कल्याण के तहत रक्तदान किया। इस मौके पर राजकीय अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।


लेक सिटी वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने कहा वह रक्तदान के अलावा कई सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। महिलाओं की समस्याओं के लिए हमेशा लेक सिटी आगे आया हुआ है।

लेक सिटी वेलफेयर की अध्यक्ष रानी साह ने कहा यह रक्त दूसरे की सेवा करने के लिए रक्तकोष में जमा किया जाता है । जिससे जरूरत मन्द को रक्त समय से मिलकर उसको बीमारी से बचाया जा सके।इस दौरान लेक सिटी के सदस्यों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



