
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है और धर्मनगरी हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुच रहे है मगर हरिद्वार की शान हर की पौड़ी पर सीवर उबल रहा है और सड़क पर मल और सीवर बह रहा है और चारो और बदबू फैली हुई है, सड़क पर बह रहे सीवर से होकर यात्रियों की गुजरना पड़ रहा है ,एक और गन्दगी और ऊसर बदबू से यात्रियों का चलना दूभर हो रहा है, हर की पौड़ी पर सड़क और बह रहे सीवर की लोगों की आस्था और हरिद्वार की छवि भी खराब हो रही है । लेकिन प्रशासन है कि इसकी सुध लेने को तैयार ही नहीं है।


ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर का कहना है कि हर की पैड़ी पर इस तरह की गंदगी है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारे लिए भी और आपके लिए भी और जो हरिद्वार के जिम्मेदार अधिकारी हैं जो यहां पर सफाईकर्मी है , जो झाड़ू मार रहा है और जो गंगा प्रदूषण वाले हो गए और जो यहां सफाई का ठेका ले रहे हैं आप यहां खाली यही क्यो देख रहे है, देखिए उधर भी देखिए उधर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है, वह चाहे नमामि गंगे हो या नगर निगम का अधिकारी हो या वहां का कर्मचारी हो इसके लिए सब जिम्मेदार है और साथ में हम भी जिम्मेदार हैं यह बहुत ही दिक्कत वाली बात है अभी सूचना दी है देखते हैं कब तक होता है , इससे सभी की छवि खराब होती है दुनिया और देश विदेश से टूरिस्ट आ रहा है वह देख रहा है सीवर में चल रहा है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग का कहना है कि गंगा प्रदूषण वालों को निरंतर मेरे द्वारा मेरे वार्ड में भी कई ऐसी समस्याएं हैं मैं लगातार अवगत करा रहा हूं लेकिन उनके कान पर जूं नहीं रेंगती है अधिकारियों के और दूसरा यहां पर सफाई व्यवस्था की बात है घाटों की तो वह नमामि गंगे के पास इसका ठेका है 3 साल के लिए ठेका था, अब आप देख सकते हैं कि क्या स्थिति है नमामि गंगे की, क्या दुर्दशा हरिद्वार की हो गई है यह अभी आपके सबके सामने हैं ।


